-
छत्तीसगढ़: मध्य प्रदेश ने पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में सोमवार को संपन्न चैंपियनशिप में हॉकी मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 3-1 से हरा कर सब जूनियर महिला वर्ग का खिताब जीता। हॉकी महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।.