-
सिराज (गजेंद्र) : सिराज विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल थुनाग की दूरदराज पंचायत शिल्हीबागी के डरशी गांव में एक घर में अचानक आग भड़क गई, जिसने चंद मिनटों में दो अन्य घरों और तीन गौशाला को भी अपने आगोश में ले लिया। इस हादसे में तीन स्लेट पोश मकान सहित दो गौशाला जलकर राख हो गई.