-
लखनऊ: उत्साही कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स मंगलवार को पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करने के इरादे से घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर उतरेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 13वें मैच में लखनऊ के निकोलस पूरन की धमाकेदार फॉर्म और पंजाब के श्रेयस अय्यर की कप्तानी की झलक देखने को मिलेगी।.