-
चंडीगढ़: पंजाब सरकार राज्य की जेलों में फुल बॉडी स्कैनर लगाने की तैयारी में है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब सरकार ने जेलों में फुल बॉडी स्कैनरों के लिए टेंडर फ्लोट कर दिए हैं। पहले फेज में ये स्कैनर पंजाब की 6 जेलों में लगाए जा रहे हैं और इन्हीं जेलों के लिए टेंडर अलोट किए गए हैं।