-
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग मेजर क्रिकेट लीग में डलास स्थित टैक्सास सुपर किंग्स टीम के कोच होंगे जिसने आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ करार किया है ।चार बार की आईपीएल चैम्पियन सीएसके ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका में नये टी20 टूर्नामेंट के मुताल्लिक वह कोई बड़ा खुलासा करेगी.