-
Rupee vs Dollar : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को सुबह के कारोबार में सपाट रुख के साथ खुला और अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से तीन पैसे बढक़र 84.47 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक दबावों और निरंतर विदेशी पोर्टफोलियो निकासी के कारण सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार का समर्थन बेअसर हो गया।.