-
रिवालसर: मंडी जिले में कटौला के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों जवान अपने दोस्त की शादी में शामिल होने ब्रेगन गांव जा रहे थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 600 फीट गहरी खाई में गिर गई।.