-
चंडीगढ़: भारत सरकार ने गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव से पहले सिख संगत की मांग को पूरा करते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर टर्मिनल तक पर्यटकों को जाने की अनुमति दे दी है. यह सुविधा उन लोगों के लिए होगी, जो पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं. इसके लिए पर्यटकों को पचास रुपये की टिकट लेनी होगी।.