-
सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर ने गुरुवार को घोषणा की कि यूएस में ब्लू सब्सक्राइबर अब माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 4,000 अक्षरों तक के लंबे ट्वीट पोस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने अपने एटदरेट ट्विटरब्लू खाते से पोस्ट किया, ‘‘आज से, यदि आपने यूएस में ट्विटर ब्लू की सदस्यता ली है, तो आप लंबे ट्वीट बना सकते हैं।’’.