-
दुबई: आईसीसी के नवनियुक्त चेयरमैन जय शाह ने खेल की वैश्विक संचालन संस्था के प्रमुख के तौर पर इसके मुख्यालय का पहली बार दौरा करने के बाद क्रिकेट को ‘अभूतपूर्व ऊंचाइयों’ पर ले जाने का संकल्प लिया। अगस्त में निíवरोध चुने गए 36 वर्षीय शाह आईसीसी चेयरमैन बनने वाले सबसे युवा और 5वें भारतीय हैं।.