-
मुंबई: अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद की पत्नी का सोमवार को मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आई थीं और सभी ठीक हैं। सूद ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसे ‘दुआओं की ताकत‘ बताया और प्रशंसकों का आभार जताया।.