उप्रः घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 43000 वोट से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को हरा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब से कुछ देर बाद जिलाधिकारी की तरफ से सुधाकर सिंह को जीत का प्रमाणपत्र दिया जायेगा। इस उपचुनाव के नतीजे से सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं, काउंटिंग के दौरान सुधाकर सिंह ने लगातार बढ़त बनाये रखी।
घोसी विधानसभा उपचुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर विजयी हुए समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री सुधाकर सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! pic.twitter.com/XTpcxyVTMS
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 8, 2023