अंबाला। अब तक नरम रहे मौसम ने प्रदेश में तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 21 से 24 अप्रैल तक प्रदेश में हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी है। यदि बात करें अगले तीन दिनों की तो मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। तेज धूप के साथ लू चलने की संभावना है। 26 अप्रैल के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। अगले तीन दिन गर्मी रहेगी।
यदि बात करें अगले तीन दिनों की तो 21 अप्रैल को तेज धूप रहेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में इजाफा होगा। 22 अप्रैल को गर्मी और बढ़ेगी, तेज हवाओं के साथ तापमान बढ़ सकता है। जबकि 23 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा और भीषण गर्मी जारी रहने के आसार हैं। दोपहर में बाहर निकलने से बचें। लू से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें। जबकि हिसार, भिवानी जैसे दक्षिणी जिलों में पारा सबसे अधिक रहेगा। इस बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित होगा। इस कारण दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होगा।
राज्य का अधिकतम तापमान सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से अधिक है। नारनौल 42.0°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि रोहतक में 41.6°C और सिरसा में 40.6°C तापमान दर्ज किया। आने वाले समय में गर्मी बढ़ेगी, इसलिए अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू का असर रहेगा। खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच तेज गर्म हवाएं लोगों को झुलसाएंगी। ये गर्मी रोहतक और करनाल में ज्यादा रहेगी।
हिसार स्थित मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों गर्मी में भी इजाफा होगा। इस दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के तापमान में तो उछाल आएगा, लेकिन रात के तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना कम है। 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे मौसम में बदलाव आएगा और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...