सुल्तानपुर लोधी में घर से ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों से 11वर्षीय बच्चे को लगा करंट

सुल्तानपुर लोधी: गांव सुलतानपुर रूरल में आज एक बहुत ही दुखदायक घटना सामने आई है। यहां पतंग उड़ाते समय एक 11 वर्ष का बच्चा घर से ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों के साथ लटक गया और बाद में करंट लगने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। जिसको तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी इलाज.

सुल्तानपुर लोधी: गांव सुलतानपुर रूरल में आज एक बहुत ही दुखदायक घटना सामने आई है। यहां पतंग उड़ाते समय एक 11 वर्ष का बच्चा घर से ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों के साथ लटक गया और बाद में करंट लगने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। जिसको तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी इलाज के लिए लाया गया। जानकारी देते हुए लड़के के पिता राकेश कुमार निवासी सुल्तानपुर सुल्तानपुर रूलर ने बताया कि उसका लड़का नरेश कुमार घर के ऊपर दोपहर को पतंग उड़ा रहा था। हमारे घर से ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार के साथ लड़के का सिर लग गया।

जिस कारण उसको करंट लग गया और उसकी चीक हमें सुनाई देने लगी। तो हमने देखा कि हमारा लड़का बिजली की तारों के साथ करंट लगने के कारण नीचे गिरा पड़ा था और लहूलुहान हुआ पड़ा था। तो हमें ने उसको उठाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। इस मौके पर बच्चे के परिवार व गांववासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया और कहा कि बिजली विभाग इसको गंभीरता के साथ नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि आज हमारा लड़का बाल-बाल बचा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हाई वोल्टेज तारों को वहां से हटाया जाए। ताकि आगे से ऐसी कोई घटना ना हो। यह सभी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

- विज्ञापन -

Latest News