पाकिस्तान के गेंदबाज Shaheen Afridi ने शाहिद अफरीदी की बेटी के साथ की शादी, बाबर आजम सहित कई क्रिकेटर पहुंचे

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनका निकाह कराची शहर में हुआ। इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से लेकर वर्तमान कप्तान बाबर आजम तक सभी वहां पहुंचे। शाहिद अफरीदी ने 2021 में.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनका निकाह कराची शहर में हुआ। इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से लेकर वर्तमान कप्तान बाबर आजम तक सभी वहां पहुंचे। शाहिद अफरीदी ने 2021 में ही पुष्टि की थी कि शाहीन उनकी दूसरी सबसे बड़ी बेटी से शादी करना चाहते हैं।

हालांकि, दोनों की शादी में काफी देरी हुई। अफरीदी चाहते थे कि उनकी बेटी पहले पढ़ाई पूरी कर ले। शाहीन ने भी पहले ही बता दिया था कि वह अंशा के साथ शादी करना चाहते हैं। टी20 विश्व कप के बाद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे शाहीन का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। अब वह अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। निकाह के बाद ससुर शाहिद अफरीदी और दामाद शाहीन एक साथ नजर आए।

 

- विज्ञापन -

Latest News