Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में कांग्रेस नेता पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग

March 14, 2025

हिमाचल में कांग्रेस नेता पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने घर में घुसकर की फायरिंग

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में होली के दिन कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के घर पर गोलीबारी हुई। इस घटना में बंबर ठाकुर की टांग में गोली लगी, जबकि उनके पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) भी घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गोलीबारी के दौरान क्या हुआ?
बिलासपुर के एसपी संदीप धवन के अनुसार, यह घटना होली के दिन हुई, जब बंबर ठाकुर अपनी पत्नी के सरकारी आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे। उस वक्त उन पर 10-12 राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी में बंबर ठाकुर घायल हो गए, और उनके पीएसओ को भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए एम्स और आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है।

विवादों से पुराना रिश्ता
यह पहली बार नहीं है, जब बंबर ठाकुर पर हमला हुआ हो। इससे पहले फरवरी 2024 में भी उन पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस घटना के बाद, मुख्य आरोपी पर कोर्ट परिसर में भी हमला हुआ था। बंबर ठाकुर ने कहा था कि उन पर बार-बार जानलेवा हमले की कोशिश की जा रही है। अब एक बार फिर उन्हें निशाना बनाया गया है।

एम्स या पीजीआई जाने से मना किया
गोलीबारी के दौरान बंबर ठाकुर कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि, उनके पीएसओ ने अपनी जान की परवाह किए बिना बंबर ठाकुर की रक्षा की, और दो गोलियां अपने शरीर पर झेलीं। पीएसओ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, बंबर ठाकुर ने इलाज के लिए एम्स या पीजीआई जाने से मना कर दिया और उन्हें आईजीएमसी शिमला भेजा गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें