कुरुक्षेत्र : चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की बस देर रात्रि पिपली चौक पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में 28 यात्री थे। हादसे में बस में सवार करीब 8 यात्रियों को चोंटे आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एम्बुलैंस को बुलाया गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चोटिल यात्रियों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया। जहां सभी चोटिल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया।
बस के परिचालक भूप सिंह ने बताया कि वे चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। रात्रि करीब 12 बजे पिपली फ्लाइओवर के नीचे पिपली चौक पर यात्री को बैठाने के लिए जैसे ही बस को रोका तो कुरुक्षेत्र की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने बस के बीच में जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण बस पलट गई। हादसे में करीब 8 यात्रियों को चोंटे लगी है। वही बस पलटने से बस के शीशे टूट गए। क्रेन की मदद से बस को उठाया गया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को अन्य बस में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : ‘मैं कट्टर ईमानदार हूं’, शराब घोटाले केस में बरी होने के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल