Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : कैथल की महादेव कॉलोनी में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख

March 1, 2026

Haryana News : कैथल की महादेव कॉलोनी में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख

Kaithal Colony fire: हरियाणा के कैथल शहर की महादेव कॉलोनी में रविवार एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली और घर के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया।

ये भी देखें :

जानकारी के अनुसार जिस समय आग लगी, उस घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। मकान मालिक एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जो उसी इमारत के निचले हिस्से में रहते हैं। घर खाली होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें :

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने पहुंचकर आग बुझाई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें