Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : किसानों के लिए अलर्ट, 13-14 को बारिश-ओलावृष्टि के आसार

April 12, 2026

Haryana News : किसानों के लिए अलर्ट, 13-14 को बारिश-ओलावृष्टि के आसार

चंडीगढ़। Weather alerts for farmers हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा, लेकिन इसमें बदलाव देखने को मिलेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव, सुबह-शाम ठंडक

रविवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर 13 और 14 अप्रैल को दिखेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि ये बदलाव अचानक होगा, इसलिए लोगों और खासकर किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। इसी कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। एचएयू के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। ये स्थिति आने वाले दिनों में भी बनी रह सकती है।

तापमान के मामले में जिलों की स्थिति

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हिसार में 17.3 डिग्री, करनाल में 16.7 डिग्री और रोहतक में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर अधिकतम तापमान में भी औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम के नॉर्थ कैंपस में दर्ज किया गया। हिसार में 30.2 डिग्री, करनाल में 33.6 डिग्री और अंबाला में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिन में हल्की गर्मी तो महसूस हो रही है, लेकिन तेज हवाओं के कारण ज्यादा असर नहीं दिख रहा।

किसानों को रहना होगा सजग

मौसम विभाग ने किसानों को अगले 3-4 दिनों तक खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। सरसों की कटाई और गहाई फिलहाल रोकने को कहा गया है, जिससे कि बारिश और ओलों से नुकसान न हो। कटी फसल को सुरक्षित बांधकर रखने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम लगातार बदलता रहेगा। 13 और 14 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन अचानक बदलाव के कारण सतर्क रहना जरूरी है।

Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व

Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें