Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : कार का कहर, 15 वाहनों को टक्कर मारकर फरार

April 28, 2026

Haryana : कार का कहर, 15 वाहनों को टक्कर मारकर फरार

रोहतक। रेलवे रोड स्थित बाजार में एक कार ने कहर बरपाते हुए करीब 15 बाइकों और ऑटो को टक्कर मार दी। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइकों और ऑटो को मारी टक्कर

रोहतक के रेलवे रोड स्थित बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज़ रफ्तार कार अचानक से गाड़ियों को टक्कर मारने लगी। कार ने करीब 15 बाइकों और ऑटो को टक्कर मारी। इस दौरान बाज़ार में खड़े कई लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। कार में बैठा युवक नशे की हालत में था जबकि कार में बैठा दूसरा युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। कार रोकने पर भी नहीं रुकी और अनाज मंडी में एक दुकान से जा टकराई। इससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पूरी घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है क्योंकि इससे किसी की जान भी जा सकती थी। राहगीरों ने बताया कि झज्जर रोड से रेलवे रोड होते हुए कार अचानक से बाजार में घुस गई और सामने आ रही गाड़ियों को टक्कर मारने लगी। रोकने की कोशिशों के बावजूद कार के ड्राइवर ने कार को नहीं रोका और वो गाड़ियों को टक्कर मारता चला गया। सिटी थाने के एसएचओ ने बताया कि पूरी घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। बलेनो कार ड्राइवर तेज़ी से कार को भगाते हुए नजर आए। उन्होंने बाइकों और ऑटो को टक्कर मारी है।

एक बाइक सवार ने बनाया वीडियो

इस दौरान एक बाइक सवार ने उनका वीडियो भी बना डाला। टक्कर से एक युवक घायल भी हुआ है। तेज़ रफ्तार कार के चलते काफी लोगों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही इस बात की भी जांच चल रही है कि क्या ड्राइवर नशे की हालत में था। आखिर वो इतने तेज़ गति से कार क्यों चला रहा था और गाड़ियों को टक्कर क्यों मार रहा था। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

 

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें