Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : नहरों में नहाना जानलेवा, जींद पुलिस ने लगाई रोक

May 17, 2026

Haryana News : नहरों में नहाना जानलेवा, जींद पुलिस ने लगाई रोक

जींद। वर्तमान में कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बीच नहरों में छलांग लगाकर राहत पाने की कोशिश कई बार जानलेवा साबित हो रही है। लगातार सामने आ रहे इस तरह के हादसों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

अभिभावकों को रहना होगा सतर्क

आमजन, खासकर युवाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार नहरों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों से दूर रहने की अपील है। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखने और लापरवाही नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नहरों और तालाबों में नहाने से रोकें। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि हर वर्ष गर्मियों में कई युवक और बच्चे बिना सुरक्षा उपायों के नहरों और गहरे जल स्रोतों में नहाने चले जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

लापरवाही बन सकती है हादसा

तेज बहाव, अधिक गहराई और पानी की सही जानकारी नहीं होने के कारण लापरवाही बड़ा हादसा बन जाती है। अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। युवाओं से भी अनुरोध किया कि वे मनोरंजन या सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए खतरनाक स्थानों पर न जाएं। एसपी ने स्पष्ट किया कि नहरों में नहाना या नशा करके जल स्रोतों के आसपास बैठना खतरनाक और कानूनन गलत है। ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई करेगी। सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें