Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : बंधक बनाकर कराते थे देह का धंधा, होटल मालिक गिरफ्तार

May 17, 2026

Haryana News : बंधक बनाकर कराते थे देह का धंधा, होटल मालिक गिरफ्तार

सिरसा। झाड़ू-पोछे और खाना बनाने का काम करने वाली महिलाओं को बंधक बनाकर होटल में देह का धंधा कराने के आरोप में पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
ये धंधा ऑटो मार्केट क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में चल रहा था। इस आरोप में गिरफ्तार होटल संचालक की पहचान प्रिंस अरोड़ा के रूप में हुई है।

कोर्ट से मिला एक दिन का रिमांड

पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गत 14 मई को दिल्ली और अबोहर की रहने वाली दो महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एएसपी आदर्शदीप सिंह को शिकायत दी थी। महिलाओं के आरोप थे कि वे पिछले चार-पांच महीनों से रेलवे लाइन क्षेत्र स्थित इस होटल में खाना बनाने और साफ-सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा और उसकी पत्नी नीतू अरोड़ा ने उन्हें जबरन होटल में आने वाले ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। इतना ही नहीं मामले में एक महिला यूट्यूबर पर भी समझौते का दबाव बनाती थी।

होटल संचालक समेत चार पर केस

महिलाओं का कहना है कि उक्त यूट्यूबर महिला की ओर से उन्हें पुलिस के पास नहीं जाने और शिकायत करने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने महिला थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक समेत चार नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रानियां रोड नजदीक भाखड़ा काटन मिल हाल फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी प्रिंस अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश में छापामारी जारी है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें