
Shikari Mata Temple to Close from November 20 : मंडी। शीत ऋतु में भारी बर्फबारी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए शिकारी माता मंदिर के कपाट 20 नवंबर 2026 से आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने पर्यटकों, ट्रैकर्स और स्थानीय लोगों से मंदिर व ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील की है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यदि कोई भी पर्यटक अथवा ट्रैकर्ज या स्थानीय निवासी शिकारी माता मन्दिर की ओर जाने का प्रयास करता है या उक्त आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस थाना जंजैहली के दूरभाष न० 01907 – 256740 तथा उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) थुनाग के दूरभाष नं0 01907-257666 पर सूचना दे सकते हैं।