Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

करीब डेढ़ साल तक 230 फीट गहरी गुफा में रही ये महिला, जानिए क्या थी वजह

August 19, 2023

करीब डेढ़ साल तक 230 फीट गहरी गुफा में रही ये महिला, जानिए क्या थी वजह

हमने ऐसी बहुत सी गुफाएं देखि है जिन्हें देखते ही हमारे मन में यह ख्याल आता है कि इस गुफा में कोई ज़िंदा भी कैसे रह सकता है। इसी ख्याल को दूर करने के लिए एक महिला ने 500 दिनों तक 230 फीट गहरी गुफा में बिताएं। जो 20 नवंबर 2021 से लेकर 14 अप्रैल 2023 तक Granada की 230 फीट गहरी गुफा में रहीं। इस महिला का नाम बीट्रिज फ्लेमिनी है और वे स्पेन की रहने वाली है। आपको बता दें कि पर्वतारोही बीट्रिज जब 48 साल की थीं, तब उन्होंने एक रिसर्च के लिए गुफा में जाने का फैसला किया था। बीट्रिज ने 230 फीट गहरी गुफा में अकेले ही 500 दिन बिताए।

जब बीट्रिज ने गुफा में रहने का निर्णय लिया था तब ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय जिंदा थीं। रूस-यूक्रेन युद्ध भी नहीं शुरू हुआ था। कोरोना दुनिया पर कहर ढा रहा था। ऐसे में अब गुफा से बाहर निकलने पर बीट्रिज को लग रहा है कि जैसे दुनिया बदल गई है। बाहर आकर बीट्रिज ने कहा- गुफा में रहते हुए अपनी भावनाओं पर काबू रखा। डरी मगर घबराई नहीं। मैंने मन में खूब बातचीत की।

बीट्रिज ने गुफा में अपने दो बर्थडे भी मनाए। गुफा के अंदर बीट्रिज का ज़्यादातर वक्त व्यायाम करने में बीतता। इसके अलावा वो ड्रॉइंग करतीं, कपड़े बुनती और किताबें पढ़तीं। इन 500 दिनों में बीट्रिज ने करीब 1000 लीटर पानी पिया। लेकिन स्नान नहीं कर सकीं। बता दे, सपोर्ट के लिए एक टीम हर समय बाहर से बीट्रिज की निगरानी कर रही थी।

गुफा में जाने के पीछे की वजह
दरअसल, कुछ साइकोलॉजिस्ट, रिसर्चर और गुफाओं पर शोध करने वाले लोग मिलकर एक स्टडी कर रहे थे, जिसका मकसद इंसानी बॉडी और दिमाग की क्षमताओं को जानना था। स्टडी के जरिए ये पता लगाया गया कि सुनसान जगहों (गुफा, जंगल आदि) में अकेले रहने से इंसान के शरीर और उसके हावभाव में क्या परिवर्तन आते हैं। इसी के लिए बीट्रिज गुफा में रहने के लिए तैयार हुई थीं। अब उनकी बॉडी की जांच के बाद निष्कर्ष निकाले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें