Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ED का बड़ा एक्शनः मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

April 18, 2024

ED का बड़ा एक्शनः मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा की लगभग 97.79 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति पर अस्थायी कुर्की के आदेश दिए हैं। व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ एडल्ट फिल्मों के निर्माण और प्रसार के संबंध में कार्रवाई करते हुए ईडी ने कहा कि लगभग 97.79 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति कुंद्रा दंपति की है और यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2022 के तहत की गई है।

इनमें उपनगरीय मुंबई के पॉश जुहू इलाके में एक आवासीय फ्लैट शामिल है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है, साथ ही पुणे में एक बंगला और कुंद्रा के इक्विटी शेयर भी शामिल हैं। जिन संपत्तियों/शेयरों को कुर्क किया गया है, उनके व्यक्तिगत मूल्यांकन का खुलासा ईडी द्वारा नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें