Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarakhand में जंगल की आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली गई मदद : CM Pushkar Dhami

April 27, 2024

Uttarakhand में जंगल की आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली गई मदद : CM Pushkar Dhami

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैनीताल जिले के जंगल में लगी आग पर भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर के जरिये काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में स्थित शुक्रवार को और बिगड़ गयी थी, जब आग की लपटें पाइन्स इलाके में हाईकोर्ट कॉलोनी के पास तक पहुंच गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से एक बांबी बकेट (एक विशेष बाल्टी) में पानी लिया और उससे जिले के पाइन्स, भुमियाधर, ज्योलिकोट, नारायण नगर, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर इलाकों के दहकते जंगलों पर छिड़काव किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, कि ‘भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर ने आग बुझाने का काम पहले ही शुरू कर दिया है।’’ धामी ने कहा कि वह स्थिति की समीक्षा के लिए आज हल्द्वानी में वन अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। रुद्रप्रयाग में जंगलों में आग लगाने की कोशिश के आरोप में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर जंगलों में आग लगने की 31 नयी घटनाएं सामने आईं जिनमें 33.34 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।

नैनीताल जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी आग ने शुक्रवार को भीषण रूप ले लिया। आग से पाइन्स क्षेत्र में स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी को भी खतरा पैदा हो गया है जबकि क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ है। आग पर काबू पाने के प्रयासों में वन्य र्किमयों के अलावा सैन्य कर्मी भी शामिल हैं। पाइन्स इलाके के एक निवासी और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सहायक पंजीयक अनिल जोशी ने कहा, कि ‘आग ने शुक्रवार को द पाइन्स के समीप स्थित एक पुराने और खाली मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे हाईकोर्ट कॉलोनी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन यह खतरनाक रूप से इमारतों के करीब तक पहुंच गई।’’ आग के कारण जिला प्रशासन ने नैनी झील में नौकायन पर रोक लगा दी है।

नैनीताल के मंडलीय वन अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने कहा, ‘‘हमने आग बुझाने के लिए मनोरा रेंज के 40 र्किमयों और दो वन रेंजर को तैनात किया है।’’ पिछले साल एक नवंबर से अब तक प्रदेश में वन में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आयी हैं जिनमें 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ और 14 लाख रुपये से अधिक का आíथक नुकसान हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें