Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में बेमौसम बरसात से गेंहू की फसल को भारी नुकसान, कृषि विभाग किया ये बड़ा फैसला

April 1, 2023

पलवल में बेमौसम बरसात से गेंहू की फसल को भारी नुकसान, कृषि विभाग किया ये बड़ा फैसला

पलवल में बेमौसम बरसात से गेंहू की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण गेंहू खेतों में लेट गई है।जिससे 65 प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना है। कृषि एवं कल्याण विभाग ने जिले के 125 गांवों में रेंडम सर्वे करने का फैसला लिया है।पलवल में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गेंहू की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ पवन कुमार शर्मा के अनुसार पहले 3 दिन हुई तोबारिश के कारण क्षेत्र के लगभग 72000 हेक्टेयर फसल में दुष्प्रभाव पड़ा है। जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया हुआ है ऐसे उन 197 गांवों के किसानों से 4450 एप्लीकेशन उन्हें प्राप्त हो चुकी है।

बीती रात फिर से हुई बरसात से फिर नुकसान हुआ जिसका 72 घण्टे के अंदर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जिला उपायुक्त के आदेश अनुसार पलवल जिले के 125 गांवों का चयन किया गया है जहां पर रैंडम सर्वे किया जाएगा। जिसका काम एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि फसलें पक कर तैयार खड़ी हुई है जहां हफ्ते 10 दिन में गेंहू की कटाई हो जाएगी।

डिप्टी डायरेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा ने प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के हित में लिए एक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों की भलाई के लिए एक और फैसला लिया है कि जिन लोगों ने अपनी फसलों का बीमा नहीं कराया है ऐसे उन किसानों को भी क्षतिपूर्ति पोर्टल के जरिए लाभ पहुंचाया जाए। ऐसे में कुछ किसानों का कहना था कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं खुल रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन के साथ साथी क्षतिपूर्ति पोर्टल 3 अप्रैल तक खोल दिया है। जिससे कोई भी किसान खुद अपने मोबाइल से अथवा सीएससी सेंटर के जरिए खराब हुई फसल का रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें