आज का राशिफल 09 मार्च 2024: इन राशियों को मिलेगी कारोबार में सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

ग्रह गोचर के अनुसार 9 March 2024, गुरुवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि है।

Aaj Ka Rashifal 9 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 9 March 2024, गुरुवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 9 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। बाहरी लोगों से सहायता मिलेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। इसलिए लापरवाही ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बली की आराधना करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। सावधानी बरतें। विवाद को ना बढ़ाएं। बुरे लोगों की संगति से बचें। किसी उलझन में पड़ सकते हैं। बुद्धि से काम करें। धैर्य बनाए रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

मिथुन राशि
आज के दिन मित्रों की सहायता आप कर पाएंगे। साम्यवादी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस होगा। शेयर मार्केट में मंगलवार से लाभ होने की संभावना है। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को दिया जलाएं। 

कर्क राशि
आज के दिन भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपनों से रिश्तों में खटास आ सकती है। आज के दिन किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। पुराना पैसा प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को तुलसी समर्पित करें।

सिंह राशि
आज के दिन अस्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। जिसके कारण आप दिन भर प्रसन्नता से भरे रहेंगे। परीक्षा व करियर संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा से फायदा होगा। जोखिम न उठाएं। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें। 

कन्या राशि
आज के दिन शोध के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी ठीक-तक चलेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

तुला राशि
आज के दिन यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। नौकरी में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को तुलसी चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन राजकीय सम्मान प्राप्त हो सकता है। बाधाएं दूर होगी। धार्मिक कृतियों में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को तुलसी की माला अर्पित करें। 

धनु राशि
आज के दिन बेरोजगारी दूर हो सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। कोई नया कार्य कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान मंदिर में फूल चढ़ाएं। 

मकर राशि
आज के दिन घर में गेस्ट आ सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। दिनभर प्रसन्न रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को लाल चंदन चढ़ाएं।  

कुम्भ राशि
आज के दिन कोई नया प्लान बनेगा। पुराने किए गए कार्य का लाभ मिलेगा। आज के दिन वृद्धि हो सकती है। नया काम मिलेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। घर में टेंशन रह सकती है। चिंता बढ़ेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।

मीन राशि
आज के दिन लोगों से कहा सुनी हो सकती है। कॉन्फिडेंस ठीक रहेगा। स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। चिंता तथा तनाव दोनों बने रहेंगे। समय आपके पक्ष में नहीं है, संभाल कर रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं। 

- विज्ञापन -

Latest News