आज का राशिफ़ल 5 फरवरी 2024:मेष और मिथुन राशि वालो को मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

आज का राशिफ़ल 5 फरवरी 2024:

Aaj Ka Rashifal 5 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 5 February 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमीं तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 5 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य में सफलता में मिलेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश व नौकरी मे लाभ प्राप्त होगा। आलस्य न करें। लाभ की संभावना है। कामकाज में मन लगा रहेगा। निजी कार्यों में सावधानी एवं सतर्कता बनाए रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन धैर्य बनाए रखें। आमदनी से ज्यादा खर्च होगा। जिससे आर्थिक तंगी आ सकती है। मतभेद चिड़चिड़ापन दिनभर बना रहेगा। दूसरों की सलाह से काम न करें। यात्रा से बचें। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।   

मिथुन राशि
आज के दिन खुशी का माहौल रहेगा। लाभ प्राप्त होगा। दूसरे से व्यवहार अच्छा बना कर रखें। योजनाओं में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। सम्मान मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए मछली को आटा डालें।

कर्क राशि
आज के दिन मेहमानों का आगमन रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। पैसे संबंधित विवाद हो सकते हैं। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक कामकाज लेट होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए पीली रुमाल जेब में रखें। 

सिंह राशि
आज के दिन उन्नत के मार्ग खुलेंगे। रोजगार में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे कर पाएंगे। नए कार्यों का प्लान बनेगा। भूमि व वाहन खरीद सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 

कन्या राशि
आज के दिन व्यवसाय के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा। पुराना धन मिलेगा। चोट व रोग से बचें। मान सम्मान प्राप्त होगा। आमदनी ज्यादा होगी। मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

तुला राशि
आज के दिन परिवार के सदस्यों से मनमुटाव रहेगा। अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान दें। पार्टी व पिकनिक में जा सकते हैं। रचनात्मक कार्य करेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। आमदनी से ज्यादा खर्च होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के नीचे दिया जलाएं।  

वृश्चिक राशि
आज के दिन भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। कामकाज की अधिकता के कारण टेंशन रहेगी। छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाद विवाद को बढ़ावा न दें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

धनु राशि
आज के दिन यात्राओं से लाभ मिलेगा। किसी व्यक्ति की सहायता से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामले आपके अनुकूल रहेंगे। आर्थिक स्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। किसी के लोभ लालच में न आएं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को भस्म अर्पित करें। 

मकर राशि
आज के दिन जैसा सोचेंगे, उसी अनुसार दिन सफल रहेगा। परिवार में धार्मिक व मांगलिक कार्य करेंगे। किसी काम में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन वरिष्ठ व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान पक्ष से चिंता प्राप्त होगी। समस्याओं का हाल प्राप्त होगा। कर्ज लेने से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। क्रोध चिड़चिड़ापन बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।   

मीन राशि  
आज के दिन नई योजना बनाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आलस्य न करें। जीवनसाथी को सम्मान दें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें। 

- विज्ञापन -

Latest News