Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिस्र के रास्ते गाज़ा को मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने को सहमत हुआ इज़राइल : बाइडन

October 18, 2023

मिस्र के रास्ते गाज़ा को मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने को सहमत हुआ इज़राइल : बाइडन

तेल अवीव: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि इज़राइल मिस्र के रास्ते गाज़ा में मानवीय सहायता जाने देने की अनुमति देगा बशर्ते ये यह आम लोगों तक पहुंचे न कि हमास के चरमपंथियों तक। बाइडन दुनिया को यह दिखाने के लिए बुधवार को तेल अवीव पहुंचे कि अमेरिका इज़राइली लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और दावा किया कि ऐसा लगता है कि गाज़ा पट्टी के अस्पताल में विस्फोट को ‘अन्य टीम’ ने अंजाम दिया है न कि इजराइल की सेना के हमले की वजह से यह विस्फोट हुआ है। इसी के साथ बाइडन ने यह भी कहा कि वह दो राष्ट्र के समाधान के हिमायती हैं ताकि इज़राइल और फलस्तीन के लोग सुरक्षित तरीके से रह सकें। उन्होंने युद्धग्रस्त गाजा और वेस्ट बैंक के लिए 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मानवीय सहायता की भी घोषणा की।

बाइडन ने एक बैठक के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा, ह्लमैंने जो देखा है, उसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह काम आपने नहीं, बल्कि दूसरी टीम ने किया है। लेकिन बाइडन ने कहा कि वहां बहुत सारे लोग थे जिन्हें नहीं पता है कि किस कारण से विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट के बाद समूचे पश्चिम एशिया में प्रदर्शन भड़क गए हैं। बाइडन ने बाद में कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने उन्हें जो डेटा दिखाया हैह्व उनका निष्कर्ष उसपर आधारित है। राष्ट्रपति ने नेतन्याहू से कहा कि वह अस्पताल में हुए विस्फोट की वजह से ह्लबहुत दुखी और नाखुश हैं। उनकी इज़राइल की यात्र ऐसे वक्त हो रही है जब गाज़ा में मानवीय संकट को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, क्योंकि इज़राइल ने उसकी घेराबंदी की हुई है और खाद्य सामग्री, ईंधन व पानी की आपूíत अवरूद्ध कर दी है।

मध्यस्थ हताश नागरिकों, सहायता समूहों और अस्पतालों को आपूíत प्रदान करने को लेकर गतिरोध को तोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बाइडन ने कहा कि उन्होंने इजराइल की कैबिनेट से बात की है कि गाजा में नागरिकों के लिहाज से जीवन रक्षक मानवीय सहायता की आपूíत के लिए सहमति जताई जाए।उन्होंने कहा, ‘‘मैं साफ कर दूं कि अगर हमास इस सहायता का मार्ग बदलता है या इसे चुराता है तो वे एक बार फिर ये दर्शाएंगे कि उन्हें फलस्तीनी लोगों के कल्याण की कोई फिक्र नहीं है।’’ इज़राइल ने बुधवार को कहा कि उसके राडार और स्वतंत्र वीडियो में दिख रहा है कि फलस्तीनी चरमपंथियों द्वारा दागा गया एक रॉकेट निशाने से चूक गया और बड़ा विस्फोट हुआ जैसा अस्पताल में हुआ है।

इसमें कहा गया कि वहां कोई गड्ढा नहीं हुआ जो हवाई हमले की वजह से होता और एक रिकॉíडंग जारी की है जिसमें कथित रूप से हमास के दो चरमंपथी बात कर रहे हैं और आशंका जता रहा हैं कि विस्फोट इस्लामिक जिहाद के रॉकेट के निशाने से चूकने की वजह से हुआ है। इस्लामिक जिहाद ने इज़राइल के दावों को खारिज किया है और रेखांकित किया है कि इज़राइल ने हाल के दिनों में अस्पताल को खाली करने का निर्देश दिया था तथा अस्पताल पर अतीत में हमलों की भी रिपोर्ट हैं जिसमें चार लोग जख्मी हुए थे। इन्हें इज़राइली हमला बताने के लिए सबूत के तौर पर पेश किया गया है।बाइडन की इजराइल की यात्र के बाद जॉर्डन जाने की योजना थी लेकिन अस्पताल में विस्फोट के बाद वहां अरब नेताओं के साथ शिखर बैठकों को रद्द कर दिया गया है।

तेल अवीव में उन्होंने इजराइलियों द्वारा सहन की गई भयावहता के साथ-साथ गाजा में फलस्तीनी नागरिकों के लिए बढ़ते मानवीय संकट को लेकर भी टिप्पणियां की हैं। बाइडन ने लड़ाई के बीच फंसे बेगुनाह फलस्तीनियों की मदद के लिए जीवन-रक्षक क्षमता को प्रोत्साहित करने के तरीके खोजने की जरूरत पर बात की। उन्होंने जोर देकर कहा,हमास सभी फलस्तीनियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है और वह उनके लिए सिर्फ परेशानियां ही लेकर आया है।ह्व लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सात अक्टूबर के हमले में हमास ने इजराइलियों का नरसंहार’’ किया है, जिसमें 1400 लोगों की मौत हुई है। बाइडन ने बच्चों सहित निदरेष इजराइलियों की हत्या की भयावहता पर विस्तार से बात की।

बाइडन ने कहा, अमेरिकी बहुत दुखी और चिंतित हैं।’’ बाइडन ने नेतन्याहू और इज़राइल के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा, ह्लमैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। हम इज़राइल का समर्थन करना जारी रखेंगे, क्योंकि आप अपने लोगों की रक्षा करने के लिए काम करते हैं।ह्व उन्होंने कहा, हम बेगुनाह लोगों के साथ होने वाली और त्रसदियों को रोकने के लिए आप के साथ तथा क्षेत्रभर के साझेदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।ह्व उन्होंने नेतन्याहू से यह भी कहा कि चाहे यह कितना भी कठिन हो, हमें शांति का प्रयास करते रहना चाहिए। बाइडन ने कहा, ह्लहमें ऐसा रास्ता अपनाते रहना चाहिए ताकि इजराइल और फलस्तीनी लोग दोनों सम्मान और शांति से सुरक्षित रूप से रह सकें।अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरे लिए, इसका मतलब दो-राष्ट्र समाधान है।’’ बाइडन ने कहा कि हाल के हमलों ने उन्हें दो-राष्ट्र समाधान पर जोर देने के अपने प्रयासों में और भी अधिक दृढ़ बना दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें