Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने नेपाली प्रधानमंत्री से बातचीत की

September 27, 2023

ली छ्यांग ने नेपाली प्रधानमंत्री से बातचीत की

 

 

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 25 सितंबर को सुबह पेइचिंग में चीन की यात्रा पर आए नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड से बातचीत की। ली छ्यांग ने कहा कि चीन और नेपाल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से अब तक के लगभग 70 सालों में दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान, भरोसा और समर्थन किया है। द्विपक्षीय संबंधों का स्वस्थ और स्थिर विकास किया जा रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की लगातार नई उपलब्धियां हासिल हुईं। इसने बड़े और छोटे देशों के बीच समान व्यवहार, सहयोग और समान जीत का उदाहरण स्थापित किया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हांगचो शहर में प्रधान मंत्री के साथ सफलतापूर्वक मुलाकात की और चीन-नेपाल संबंधों के विकास के लिए आगे की योजनाएं और व्यवस्थाएं कीं।

चीन नेपाल के साथ दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, विकास रणनीतियों के संरेखण को मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने और विस्तारित करने को तैयार है, ताकि चीन-नेपाल संबंधों को उच्च स्तर पर ले जा सके। ली छ्यांग ने कहा कि दोनों पक्षों को “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण के आधार दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करना चाहिए।

चीन नेपाल से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों का आयात करने को इच्छुक है और चीनी उद्यमों को नेपाल की उत्पादन क्षमता, कृषि, बुनियादी संस्थापनों और अन्य क्षेत्रों के विकास और निर्माण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रचंड ने हांगचो एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए चीन को बधाई दी, और आर्थिक और सामाजिक विकास और गरीबी उन्मूलन में चीन की महान उपलब्धियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि नेपाल दृढ़ता से एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता की रक्षा में चीन का समर्थन करता है। नेपाल चीन द्वारा प्रस्तावित “बेल्ट एंड रोड” पहल का समर्थन करता है और विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने, विकासशील देशों के सामान्य हितों की रक्षा करने और अधिक न्यायपूर्ण और उचित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना को बढ़ावा देने का इच्छुक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें