Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा बस हादसे में मारे गए युवक के परिवार ने सरकार से अंतिम संस्कार में जाने की मांगी अनुमति

December 28, 2022

कनाडा बस हादसे में मारे गए युवक के परिवार ने सरकार से अंतिम संस्कार में जाने की मांगी अनुमति

अमृतसर जिले के रहने वाले युवक करनजोत सिंह सोढ़ी हाल ही कनाडा में हुए भयानक बस हादसे में मारे गए। घर में मातम का माहौल है। बुजुर्ग मां समेत पूरे परिवार व रिश्तेदारों का इस हादसे के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें अमृतसर ग्रामीण के बाबा बकाला साहिब अनुमंडल के गांव बुटाला निवासी करणजोत सिंह सोढ़ी चार माह पूर्व ही कनाडा गए थे और रविवार को एक भयानक बस हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक करनजोत सिंह सोढ़ी अपनी पत्नी और 8 साल के एक बेटे और 3 साल की बेटी सहित अपने बड़े परिवार को बुटाला में छोड़ गया है। जबकि उनके पिता का भी कई साल पहले निधन हो गया था। परिवार ने सरकार से मृतक के अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति मांगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें