गर्भावस्था के दौरान जरूर ध्यान में रखें ये कुछ खास बातें

गर्भवस्ता के दौरान हर महिला को बहुत चीजों का बेहद खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें अक्सर गर्भवती महिला चूक कर देती है। इस दौरान आपको होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता है। ये सच है कि गर्भावस्था में महिला जो कुछ खाती है और.

गर्भवस्ता के दौरान हर महिला को बहुत चीजों का बेहद खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें अक्सर गर्भवती महिला चूक कर देती है। इस दौरान आपको होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता है। ये सच है कि गर्भावस्था में महिला जो कुछ खाती है और जिस तरह से रहती है उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजें जिन्हें बहुत अच्छे से ख्याल रखने की जरूरत होती है।

* गर्भवती महिला खानपान का रखें खास ध्यान : गर्भावस्था के दौरान भरपूर पोषण युक्त डाइट के द्वारा आप अपनी और अपने होने वाले बच्चे की तंदुरुस्ती सुनिश्चित कर सकती हैं। गर्भवती महिला का भोजन प्रोटीन, विटामिन व मिनरल युक्त होना चाहिए। उन्हें ऐसे फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिसमें काफी मात्र में फाइबर हो जैसे मटर, फलियां, पालक, केला, नाशपाती आदि। यदि आप नॉनवेज खाने की शौकीन हैं तो सी-फूड एक बेहतर विकल्प है। गर्भावस्था के दौरान कैफीन युक्त पेय पदार्थ जैसे चाय व कॉफी पीने से बचना चाहिए।

* ज्यादा भारी सामान न उठाये : प्रेगनेंसी के शुरुआत के दिनों में आपको ज्यादा भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। पहले तीन महीनो में ऐसा करने से प्रेगनेंसी में काफी दिक्कत आ सकती हैं। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता हैं। इस समय पर आपको कभी झुक कर भी काम नहीं करना चाहिए। और आपको इस समय ज्यादा देर तक पैरो के भार भी नहीं बैठना चाहिए। ऐसा करने से आपको बहुत भारी कीमत चुकानी पड सकती हैं। इससे कई बार स्पोटिंग का खतरा भी उत्तपन हो सकती हैं।

* चिकित्सक की सलाह मानें : डॉक्टर की सलाह के अनुसार परीक्षण और आवश्यकतानुसार सोनोग्राफी होना चाहिए। पहली सोनोग्राफी जांच डे़ढ़-दो महीने की गर्भावस्था में ही की जाती है। इससे भ्रूण की स्थिति के सही निदान के साथ ही प्रसव की सही तारीख भी तय की जा सकती है। इसके बाद चौथे महीने में यानी कि सोलह से अठारह हफ्ते में सोनोग्राफी करवाकर गर्भस्थ भ्रूण के अंदर कोई जन्मजात गड़बड़ी जैसे कि हृदय, सिर में, रीढ़ में या पेट में गड़बड़ी हो तो उन्हें देख लिया जाता है।

* नींद पूरी ले : गर्भवती महिलाओ के लिए बहुत जरुरी हैं की वो अच्छी नींद ले। जिससे उन्हें पूरी तरह से आराम मिल सके। और आपको इस समय पर कोशिश करनी चाहिए की हो सके तो दिन के समय भी सोना चाहिए। यदि आपका शरीर रिलैक्स रहेगा तो इससे आपको आराम मिलेगा। और आपकी नींद कम से कम दिन में 8 घंटे की तो होनी ही चाहिए। इससे आपका बच्चा भी अच्छे से बढ़ सकेगा। तो आप गर्भावस्था में अपनी नींद का पूरा ख्याल रखे।

- विज्ञापन -

Latest News