Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आचार सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत को भी पहुंचाता है ढेरों फायदे

February 5, 2023

आचार सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत को भी पहुंचाता है ढेरों फायदे

लोगों को खाने के साथ आचार खाना बेहद पसंद होता है। कई तो ऐसे भी लोग हैं जिन्हें खाने में अगर आचार ना मिले तो भोजन का स्वाद ही नहीं आता। ज्यादातर तर यंग जनरेशन इसे खाके ज्यादा खुश होते हैं। आचार को ज्यादातर लोग घरों में सब्जियां और फलों में तेल और कुछ मसालों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आचार जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए भी फायदेमन्द भी होता है। लेकिन आचार में ज्यादा तेल और मसाले होने के कारण इसे कम ही खाना चाहिए क्योंकि इससे कई बीमारियां होने का भी डर रहता है। बहुत कम लोग हैं जो आचार खाने के फायदों के बारे में जानते हैं, ऐसे में इन्हीं कुछ फायदों के बारे में आज हम बात करेंगे –

* गर्भवती आम का अचार खाएं :आम का अचार और नींबू का अचार खाने से सुबह के वक्त गर्भवती को होने वाली कमजोरी में राहत मिलती है। गर्भवती महिलाओं को थोड़ा अचार खाना चाहिए।

* वजन घटाने के लिए :अगर आप वजन घटाने का हर तरीका आजमाते हैं तो एकबार ये तरीका भी आजमाकर देखिए। अचार खाने से वजन कम होता है। दरअसल, इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। साथ ही इसमें मौजूद मसाले फैट को बहुत जल्दी टुकड़ों में बांट देते हैं।

* पाचन क्रिया सुधारे : अचार खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। दरअसल पेट में अच्छे और बुरे दोनों तरह के कीटाणु होते हैं, जब आप किसी भी प्रकार की एंटीबॉयटिक दवा का सेवन करते हैं, तब अच्छे कीटाणु समाप्त हो जाते हैं। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और खाना आसानी से नहीं पचता है। जबकि अचार में नमक होता है जो प्रोबॉयोटिक्स के विकास में सहायक है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।

* एंटी ओक्सिडेंट होता है :अगर आप अचार का नियंत्रित मात्रा में सेवन करते हैं तो यह बहुत लाभदायक होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने का काम करता है।

* विटामिन K :अचार विटामिन K के अच्छे माध्यम होते हैं। ये विटामिन ब्लड क्लॉटिंग के लिए उत्तरदायी होता है। खासतौर पर चोट आदि लगने पर। अचार खाने का ये सबसे बेहतरीन फायदा है।

* दिमाग के लिए फायदेमंद : अचार पेट के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। अचार में पाये जाने वाले प्रोबॉयोटिक्स बैक्टीरिया दिमाग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कुछ शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि केंद्रीय तंत्रिका प्रणाली और दिमाग के बीच में गहरा संबंध होता है, अगर पेट सही रहे तो दिमाग भी सही तरह से काम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें