Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Crime News : सरगुजा में पुत्र ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की पिता की हत्या

June 8, 2024

Crime News : सरगुजा में पुत्र ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की पिता की हत्या

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पिता के बार-बार टोकने से नाराज पुत्र ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर की है। बताया जा रहा है कि दौलतपुर निवासी दशरथ (56) पत्नी की मौत के बाद अपने पुत्र ठाकुर राम (23) के साथ गांव से बाहर जंगल किनारे घर बनाकर रहता था। गत 04 जून से उसके घर में ताला लगा था। पिता और भाई नहीं दिखे, तो 05 जून को दूसरा पुत्र रामसुंदर पिता से मिलने पहुंचा, लेकिन घर में ताला लगा देखकर लौट आया। इसके बाद 06 जून को रामसुंदर फिर से पिता से मिलने गया, तो घर बंद मिला और अंदर से बदबू आ रही थी।


इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने भाइयों और गांव वालों को दी, जिसके बाद घर का ताला तोड़ा गया, तो दशरथ राम का शव खाट में पड़ा मिला। शव खून से लथपथ कंबल से लपेटा हुआ था। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दशरथ के गले में धारदार हथियार से काटे जाने का निशान पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ठाकुर राम को सात जून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता बार-बार रोक टोक करते थे। इसलिए परेशान होकर कुल्हाड़ी से गला काट दिया।

हत्या के बाद वह घर में ताला लगाकर भाग गया था। आरोपी ठाकुर राम ने पिता के शव को ठिकाने लगाने के लिए दूसरे दिन घर के पास गड्ढा भी खोदा। उसने पिता के शव को उठाने की कोशिश की, लेकिन शव भारी होने के कारण नहीं उठा पाया, तो घर में ताला लगाकर भाग गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें