Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

यदि चाहते हैं खुशहाली के साथ सुकून, अपनाएं नीम करोली बाबा की ये 5 सीख

June 23, 2026

यदि चाहते हैं खुशहाली के साथ सुकून, अपनाएं नीम करोली बाबा की ये 5 सीख

For Peace Prosperity Follow These Steps : हल्द्वानी। कैंची धाम के संस्थापक और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र नीम करोली बाबा को आधुनिक युग के सबसे प्रभावशाली संतों में गिना जाता है। उनकी ख्याति केवल भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुनिया की नामी हस्तियां भी उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व से प्रभावित हुईं। कहा जाता है कि Steve Jobs और Mark Zuckerberg जैसे वैश्विक दिग्गजों ने भी उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

दिल को छू जाते हैं बाबा के विचार

नीम करोली बाबा की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उन्होंने कभी जटिल प्रवचनों या भारी-भरकम शब्दों का सहारा नहीं लिया। कंबल ओढ़े एक साधारण संत के रूप में वे लोगों को प्रेम, सेवा, विश्वास और सादगी का ऐसा संदेश देते थे, जो सीधे दिल को छू जाता था। उनकी छोटी-छोटी बातें जीवन की बड़ी समस्याओं का समाधान बन जाती थीं और आज भी लाखों लोग उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन का मार्गदर्शन मानते हैं। आईये जानते हैं नीम करोली बाबा की 5 अनमोल सीखें, जो न केवल आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सच्चे सुख का मार्ग भी दिखा सकती हैं।

सबसे प्यार और सबकी सेवा करो

बाबा नीम करोली का सबसे पहला और बड़ा संदेश यही था “सबको प्यार करो, सबकी सेवा करो और ईश्वर का नाम लो”। उनका मानना था कि किसी भी इंसान के भीतर का अहंकार तब तक खत्म नहीं हो सकता, जब तक वह दूसरों की बिना किसी स्वार्थ के मदद न करे। जब आप किसी भूखे को खाना खिलाते हैं या किसी परेशान व्यक्ति की मदद करते हैं, तो वह सीधे भगवान की सेवा होती है। जीवन को आसान बनाना है, तो लोगों से नफरत या ईर्ष्या करना छोड़ दें। (For Peace Prosperity Follow These Steps)

अपनी ताकत और कमजोरी को गुप्त रखें

आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी हर छोटी-बड़ी बात दुनिया के सामने शेयर कर देते हैं। लेकिन बाबा कहते थे कि समझदार इंसान को अपनी ताकत, धन और अपनी कमजोरी को कभी भी दूसरों के सामने पूरी तरह जाहिर नहीं करना चाहिए। अगर लोग आपकी कमजोरी जान जाएंगे, तो वे आपका फायदा उठा सकते हैं और अगर वे आपकी पूरी ताकत जान जाएंगे, तो आपके खिलाफ साजिशें रच सकते हैं। अपनी योजनाएं तब तक गुप्त रखें जब तक वे सफल न हो जाएं।

अतीत का पछतावा और भविष्य की चिंता छोड़ें

हम में से ज्यादातर लोग या तो पुरानी गलतियों और दुखों को याद करके रोते रहते हैं, या फिर आने वाले कल की चिंता में आज का दिन बर्बाद कर देते हैं। बाबा नीम करोली कहते थे कि जो बीत गया, वह आपके हाथ में नहीं है और जो आने वाला है, उसे आपने देखा नहीं (Neem Karoli Baba Teachings) है। इसलिए आज में जीना सीखें। जब आप वर्तमान का आनंद लेना शुरू कर देते हैं, तो दिमाग का आधा तनाव अपने आप खत्म हो जाता है। (For Peace Prosperity Follow These Steps)

धन का सही उपयोग है दान

पैसा कमाना गलत नहीं है, लेकिन बाबा का मानना था कि पैसों को सिर्फ बैंक में जोड़कर रखना या उसका घमंड करना इंसान के पतन का कारण बनता है। वे कहते थे कि धन एक बहती हुई नदी की तरह है, इसे जितना जरूरतमंदों की मदद में लगाओगे, यह उतना ही बढ़ेगा। खाली हाथ आए थे और खाली हाथ ही जाना है, इसलिए धन का अहंकार करने की बजाय उसका एक हिस्सा समाज के कल्याण और भलाई के कामों में लगाएं।

हर हाल में ईश्वर पर भरोसा रखें

जिंदगी में जब भी बुरा वक्त आता है, तो इंसान का भरोसा डगमगाने लगता है। बाबा सिखाते थे कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, ईश्वर पर अपनी आस्था (Neem Karoli Baba Teachings) कभी कम मत होने दीजिए। भगवान जो भी करते हैं, उसके पीछे कोई न कोई सही वजह होती है, जो हमें बाद में समझ आती है। जब आप पूरी तरह से खुद को भगवान के चरणों में समर्पित कर देते हैं, तो जीवन की बड़ी से बड़ी मुसीबतें भी छोटी लगने लगती हैं। (For Peace Prosperity Follow These Steps)

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें