Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के इस एक गांव में दिखा ‘आदमखोर’ तेंदुआ, दहशत में लोग, घरों से निकलना हुआ बंद

July 26, 2023

हरियाणा के इस एक गांव में दिखा ‘आदमखोर’ तेंदुआ, दहशत में लोग, घरों से निकलना हुआ बंद

नारनौल शहर के नजदीकी गांव मुकुंदपुरा में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे लोगों में खौफ है। ग्रामीणों का कहना है कि वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने जरूर एक तेंदुआ पकड़ लिया है, लेकिन ग्रामीणों को गांव की पहाड़ियों पर जंगल के नजदीक एक और तेंदुआ दिखाई दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस तेंदुए को पकड़ने के लिए भी इंतजाम करे, ताकि गांव व आस-पास के लोग सुरक्षित रहें। बता दें कि गांव मुकंदपुरा में पिछले एक महीने से जंगली जानवर का खौफ बना हुआ था, जिसके चलते ग्रामीणों ने इसकी शिकायत करीब 15 दिन पूर्व प्रशासन को दी थी।

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने वन विभाग और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की टीम भेजी। ग्रामीणों का कहना था कि जंगली जानवर उनकी भेड़ बकरियों व अन्य मवेशियों को निशाना बना रहा है। उन्हें डर है कि कहीं वह लोगों को भी अपना निशाना नहीं बना ले। बच्चे घर से बाहर नहीं निकलते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें