Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : साहिल थाईलैंड से गिरफ्तार, राणा और बंबीहा गिरोह से जुड़ा था

April 11, 2026

Haryana News : साहिल थाईलैंड से गिरफ्तार, राणा और बंबीहा गिरोह से जुड़ा था

अंबाला। शहजादपुर के रहने वाले गैंगस्टर साहिल चौहान को स्पेशल टास्क फार्स ने थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहिल को थाईलैंड से वापस लाकर बड़ी सफलता हासिल की है। वह 2016 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।

साहिल पर चल रहे कई संगीन मामले

उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती और धमकी जैसे संगीन आरोप हैं। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में उसका नेटवर्क फैला हुआ था। वह भूप्पी राणा और बंबीहा गिरोह से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज हैं और एक मामले में उसे 10 साल की सजा भी हो चुकी है।

फर्जी पासपोर्ट से भागा था, कई देशों में रहा

साहिल चौहान धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार हो गया था। वह कोलकाता से ढाका, जकार्ता, बाली, मलेशिया, अंगोला, वियतनाम होते हुए थाईलैंड पहुंचा। पुलिस ने पहले ही उसकी तलाश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। 17 मार्च 2026 को उसका पासपोर्ट जब्त किया गया। अब उसे वापस लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह 2026 में पांचवां मामला है जब हरियाणा की विशेष कार्य बल किसी अपराधी को विदेश से पकड़कर लाई है।

साहिल चौहान से जुड़ा घटनाक्रम

- 10 अप्रैल को थाईलैंड से वापस लाया गया।
- कुल 16 आपराधिक मामलों में शामिल।
- हत्या, डकैती, रंगदारी जैसे गंभीर आरोप।
- 2016 से अपराध की दुनिया में सक्रिय।
- एक मामले में 10 साल की सजा हो चुकी।
- फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भागा।
- कई देशों में छिपते हुए आखिर थाईलैंड पहुंचा।
- 2026 में पांचवीं बार विदेश से अपराधी पकड़ा गया।

Also Read : संत रामपाल रिहा, जानें इंजीनियर से कैसे बना संत

Also Read : चंडीगढ़ ब्लास्ट पर बोले बिट्टा : नाम अलग, साजिश एक

Also Read : पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें