Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में 3 बहनों के इकलौते भाई की दिन-दिहाड़े चाकुओं से हत्या

October 5, 2025

सोनीपत में 3 बहनों के इकलौते भाई की दिन-दिहाड़े चाकुओं से हत्या

सोनीपत: सोनीपत में सारंग रोड पर दिनदिहाड़े चाकुओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। सारंग रोड पर स्थित संत शिरोमणि नामदेव पार्क के सामने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है ।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हमलावर युवक को बीच सड़क पर मारते हुए दिख रहें है। इसके बाद सभी हमलावर हाथो में डंडे व अन्य तेजधार हथियार लेकर फरार हो गए। मृतक की पहचान रोहतक के रिठाल गांव के मंदीप (18) के रूप में हुई है। वह 3 बहनों का इकलौता भाई था। सोनीपत के शहजादपुर में वह अपनी शादीशुदा बहन के घर रहता था। वह शहर के एक कोचिंग सेंटर में सरकारी नौकरी के तैयारी कर रहा था। शनिवार को भी वह कोचिंग के बाद घर लौट रहा था। उसी समय कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें