Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस प्रशासन को दिखाया ठेंगा तो बॉयोमैट्रिक के जरिए धर गए मु्न्नाभाई, जानिए कहां-कहां हुआ खुलासा !

October 22, 2023

पुलिस प्रशासन को दिखाया ठेंगा तो बॉयोमैट्रिक के जरिए धर गए मु्न्नाभाई, जानिए कहां-कहां हुआ खुलासा !

महेंद्रगढ़ के गांव पाली के परीक्षा केंद्र संस्कार भारती में सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा में शाम के सत्र में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। अपनी जगह दूसरे से परीक्षा दिला रहे युवक को भी सदर थाना महेंद्रगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दें कि महेंद्रगढ़ के गांव पाली में बनाए गए परीक्षा केंद्र में शाम के सत्र में जिला झज्जर के गांव रोहड़ निवासी मोहन की ग्रुप डी की परीक्षा थी। लेकिन मोहन ने खुद परीक्षा में बैठने की बजाय अपने साथी जिला झज्जर के गांव तलाब निवासी सुरेंद्र को भेज दिया।

सुरेंद्र सिंह ने गेट पर तैनात कर्मचारियों को अपनी आईडी दिखाकर, बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगाकर, परीक्षा देने तो बैठ गया,,लेकिन कंट्रोल रूम नोएड़ा को जब अंगूठा मिलान की जांच की तो फर्जी परीक्षार्थी होने का खुलासा हुआ। जिसके बाद इसकी सूचान परीक्षा केंद्र में तैनात पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनो युवको को हिरासत में लिया।

बता दें कि cet एग्जाम की दूसरी शिफ्ट में जब परीक्षार्थियों के चेहरों की पहचान की जा रही थी उस दौरान, दूसरे की जगह परीक्षा देते 12 परीक्षार्थियों को मौके पर पकड़ा गया। इनमें हिसार में 6, अंबाला में 1, फरीदाबाद में 1, गुरुग्राम में 2, सिरसा में 1 और महेंद्रगढ़ में 1 अभ्यर्थी को पकड़ा गया। तो अब देखना होगा कि इन पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें