कुल्लू: राजकीय महाविद्यालय बंजार के अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) के प्रधान टेक चन्द नेगी ने कॉलेज में लंबे समय से खाली चल रहे 15 पदों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार व शिक्षा विभाग से इन पदों को तुरंत भरने की मांग की है।
पीटीए प्रधान टेक चन्द नेगी ने बताया कि बंजार कॉलेज में इन दिनों कुल 15 पद खाली चल रहे है. जिसमें कॉलेज में सहायक आचार्य (प्रोफेसर) स्तर के 9 पद खाली हैं, जिनमें अंग्रेजी के 3, जबकि रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, संस्कृत, गणित और शारीरिक शिक्षा का 1-1 पद शामिल है।
इसके अलावा गैर-शैक्षणिक स्टाफ में लाइब्रेरियन, सीनियर असिस्टेंट व जेएलए का 1-1 पद, क्लर्क के 2 और चपरासी का 1 पद रिक्त है। इनमें से कुछ पद तो वर्ष 2022 से लगातार खाली चल रहे हैं। जबकि उन्होंने बताया कि स्टाफ न होने से दूर-दराज के सैकड़ों ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई का भारी नुकसान हो रहा है।
ऐसे में पीटीए ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी रिक्त पदों को नहीं भरा तो आंदोलन व धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
📍 Location: Kullu (Kullu)
मेष: दिन शुभ रहेगा...