Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dharamshala में 19-20 अप्रैल को होगा G-20 सम्मेलन, मेहमानों को देखने को मिलेगी हिमाचली संस्कृति की झलक

February 23, 2023

Dharamshala में 19-20 अप्रैल को होगा G-20 सम्मेलन, मेहमानों को देखने को मिलेगी हिमाचली संस्कृति की झलक

शिमला : जी-20 देशों का सम्मेलन धर्मशाला में 19 व 20 अप्रैल को होगा। सम्मेलन में शिरकत करने वाले जी-20 देशों के मेहमानों को हिमाचल की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। सम्मेलन में हिमाचली संस्कृति का की छटा व रंग बिखरने को आतुर कलाकारों ने गेयटी में रिहर्सल शुरू कर दी है। छह जिलों के कलाकार रिहर्सल में हिस्सा ले रहे हैं। गेयटी थिएटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से बुधवार को सांस्कृतिक दलों का कार्यक्र म आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी दलों ने रंगारंग कार्यक्र म प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डा पंकज ललित उपस्थित थे। मीडिया से रूबरू होते हुए निदेशक ने कहा कि प्रदेश में जी-20 की बैठक 19 व 20 अप्रैल को हो सकती है। इसको लेकर प्रदेश के 6 सांस्कृति दलों को यहां रिहर्सल के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि चंबा, मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर व सिरमौर जिलों के कलाकारों को बुलाया गया था। गेयटी थिएटर में सभी सांस्कृति दलों की रिहर्सल करवाई गई तथा उचित दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन सभी सांस्कृतिक दलों की 20 मार्च के बाद दो .दो दिन की रिहर्सल होगी।

वहीं अप्रैल में एक सप्ताह की रिहर्सल होगी। उन्होंने बताया कि 19 व 20 अप्रैल जी 20 की बैठक हो सकती है। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से यह सांस्कृतिक कार्यक्र म आयोजित किया गया था। इस दौरान रिहसल में कोरियोग्राफी ,सांस्कृति कार्यक्र म , ठोडा तथा अन्य प्रस्तुतिया दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्र म की रिहसल को देखने के लिए काफी सं या में दर्शक गेयटी थिएटर में मौजूद रहे।

जिला के एक एक उत्पाद को भी प्रदर्शित करेगी

जी-20 सम्मेलन में प्रदेश सरकार पीएम मोदी को वोकल फॉर लोकल के नारे को चिरतार्थ करते हुए प्रत्येक जिला के एक एक उत्पाद को भी प्रदर्शित करेगी। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्र म के तहत जिलों के उत्पादों को सम्मेलन में आए मेहमानों को दिखाया जाएगा। इसमें चंबा रु माल, कांगड़ा पेंटिंग जैसी चीजों को शामिल किया जाना है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें