Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बर्फबारी से HRTC बस सेवाएं ठप, 592 रूट पूरी तरह बंद

January 26, 2026

हिमाचल में बर्फबारी से HRTC बस सेवाएं ठप, 592 रूट पूरी तरह बंद

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में हालिया बर्फबारी के चलते सड़कों के बंद रहने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी बुरी तरह प्रभावित रहीं। बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में 592 रूटों पर बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं, जबकि 187 रूटों पर बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रविवार को मौसम में आंशिक सुधार के बाद प्रशासन द्वारा सड़क बहाली कार्य तेज किया गया। इसके चलते कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में कई प्रमुख सड़कों को आंशिक रूप से बहाल किया गया। सड़कों के खुलते ही विभिन्न मार्गों पर फंसी एचआरटीसी की बसों को सुरक्षित रूप से उनके संबंधित डिपुओं तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस समारोह में टीना डाबी का सैल्यूट बना चर्चा का विषय, वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस

एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित डिपो या निगम की सूचना सेवा से बस संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें :- J&K: गणतंत्र दिवस पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें