HRTC Bus Service Shut, Villagers Face Hardship : कुल्लू। मोहनी और शिकारीघाट के लिए दोपहर 2:50 बजे चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा लंबे समय से बंद होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार विभाग से बस सेवा बहाल करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द सेवा बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बार-बार परिवहन निगम और संबंधित विभाग से गुहार लगाने के बावजूद इस रूट पर बस सेवा बहाल नहीं की गई है, जिसको लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में विभाग के उदासीन रवैये के प्रति कड़ा रोष पनप रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन जनता की जायज मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है। मोहनी पंचायत की प्रधान हेमा वर्मा व उप प्रधान लीला दत्त और खाबल पंचायत की प्रधान इशरा ठाकुर व उप प्रधान भाग सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि जन प्रतिनिधियों की ओर से आग्रह करने के बाद भी विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों की जीवन रेखा मानी जाने वाली बस सेवा को इस तरह बंद रखना जनता के अधिकारों की अनदेखी है। विद्यार्थी और आम जनता बेहाल बस सेवा बंद होने का सबसे गंभीर असर स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। दोपहर के समय छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों को घंटों पैदल चलकर या निजी वाहनों का भारी किराया चुकाकर घर पहुंचना पड़ता है। वहीं, जरूरी कामकाज के लिए बाजार, अस्पताल या दफ्तर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और आम ग्रामीणों की दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है।
स्थानीय निवासियों रोहन ठाकुर, तिलक राज, याद राम, हेत राम सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग ने शीघ्र ही दोपहर 2:50 बजे की इस बस सेवा को नियमित रूप से बहाल नहीं किया, तो क्षेत्र की जनता और जन प्रतिनिधि मिलकर सड़कों पर उतरने और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन विभाग व प्रशासन की होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...