Students Spread Awareness Through Art : कुल्लू। ‘स्वच्छ हवा और नशा मुक्ति सुंदरनगर’ अभियान के तहत विशेष वॉल पेंटिंग अभियान आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने ललित चौक और सुंदरनगर पुलिस स्टेशन के बाहर दीवारों पर आकर्षक चित्रों के जरिए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ हवा, नशामुक्ति और स्वस्थ समाज का संदेश दिया।