उत्तर रेलवे ने भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए बडगाम – बनिहाल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

बनिहाल- बडगाम स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में श्रीनगर, अवन्तीपुरा अनंतनाग तथा काजीगुंड स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने बडगाम –बनिहाल के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04688/04687 निम्नानुसार चलाने का निर्णय लिया है:-

04688/04687 बडगाम –बनिहाल – बडगाम स्पेशल रेलगाड़ी (184 फेरे)

04688 बडगाम–बनिहाल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 19.01.2024. से 31.03.2024 तक बडगाम से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान कर यात्रा के उसी दिन पूर्वाहन 11.05 बजे बनिहाल पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04687 बनिहाल-बडगाम स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 19.01.2024. से 31.03.2024 तक बनिहाल से साँय 04.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 06.35 बजे बडगाम पहूँचेगी |

04688/04687 बडगाम –बनिहाल- बडगाम स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में श्रीनगर, अवन्तीपुरा अनंतनाग तथा काजीगुंड स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |

- विज्ञापन -

Latest News