Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले नवरात्रि पर करें मां वैष्णो देवी के LIVE दर्शन…फूलों से सजा दरबार

October 15, 2023

पहले नवरात्रि पर करें मां वैष्णो देवी के LIVE दर्शन…फूलों से सजा दरबार

नेशनल डेस्क: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और देशभर के मंदिर में रविवार सुबह भक्तों की
लंबी लाइनें लग गई।

 

वहीं जम्मू-कश्मीर से मां वैष्णो देवी के भवन की खूबसूरती तस्वीरें सामने आई हैं। मां के भवन को फूलों से सजाया गया है। वहीं मां के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कुछ नियम लागू किए हैं। नए नियमों के तहत अब दर्शन और आरती में शामिल होने के दौरान पहनावे पर रखें विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस बार वैष्णो देवी का दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंदिर परिसर में शालीन वस्त्र पहनकर ही आने का निर्देश दिया गया है। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने अपने निर्देश में कहा है कि दर्शन के समय और अटका आरती में शामिल होते समय भक्तों को निक्कर, कैप्री, टी-शर्ट आदि न पहनें, वर्ना इनको दर्शनों की अनुमति नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें