Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का किया शिलान्यास

March 13, 2024

PM मोदी ने तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का किया शिलान्यास

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘इंडियाज़ टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ में सम्मिलित हुये और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मोदी ने इस अवसर पर देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है। आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की तरफ एक बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं। आज सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े करीब सवा लाख करोड़ रुपये के तीन बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ है। गुजरात के धोलेरा, साणंद और असम के मोरीगांव में सेमीकंडक्टर फैसिलिटी हो, ये भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें