Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : दो बार लाइन हाजिर सब इंस्पेक्टर अब घूस लेते काबू

May 17, 2026

Haryana News : दो बार लाइन हाजिर सब इंस्पेक्टर अब घूस लेते काबू

अंबाला। एसीबी (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बलदेव नगर चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पहले भी हो चुकी है विभागीय जांच

यहां ये बात उल्लेखनीय है कि उसकी पहले भी विभागीय जांच हो चुकी है। वह दो बार लाइन हाजिर हो चुका था। कबीर नगर निवासी अतुल कश्यप ने एसीबी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ दर्ज मारपीट के केस में जांच में शामिल कराने और अदालत से बेल रद न करवाने के बदले एसआई राकेश कुमार ने 13 हजार रुपये रिश्वत मांगी। आरोप है कि उसने पहले ही पांच हजार रुपये ले लिए थे और बाकी आठ हजार रुपये 15 मई को बुलाकर मांगे थे।

रिश्वत मांगने की थी रिकॉर्डिंग

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकार्डिंग भी एसीबी को सौंपी। मामले की जांच के बाद एसीबी ने रेडिंग पार्टी गठित की। इसके बाद टीम ने आरोपित एसआई को शुक्रवार रात रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई निरीक्षक संदीप के नेतृत्व में की गई। शिकायतकर्ता के खिलाफ थाना बलदेव नगर में 16 जून 2025 को मारपीट का केस दर्ज हुआ था।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें