Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसम की मार, आंधी में गिरी दीवार, दो बच्चों की मौत, तीन घायल

May 28, 2026

मौसम की मार, आंधी में गिरी दीवार, दो बच्चों की मौत, तीन घायल

नूंह। शाम को तेज आंधी और गरज और चमक के साथ हुई बारिश ने दो परिवारों पर कहर बरपाया। अलग-अलग दो गांवों में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।

चौथी कक्षा में पढ़ता था छात्र

नूंह के चंदेनी गांव में घर की दीवार गिरने से नौ वर्षीय छात्र अनशेद की मौत हो गई। चौथी कक्षा पढ़ने वाला अनशेद आंधी के समय घर के पास दीवार के समीप खेल रहा था। अचानक दीवार ढह गई और वह उसके नीचे दब गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यहां 4 बजे दबे मलबे में

टपकन गांव में स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चे मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल अवस्था में निकाले गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए नूंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई जगह उखड़े पेड़ और गिरी दीवार

मृतक की पहचान 15 वर्षीय मोहम्मद अयान बताई जा रही है। प्रशासन ने दोनों घटनाओं पर दुख जताया है। तेज आंधी और बारिश के कारण नूंह जिले के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने और दीवारें गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने क्षेत्र में अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें